- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उपखंड कार्यालय और कृषि कॉलेज का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
भरतपुर। (संवाददाता: राजेन्द्र शर्मा जती)
जिला कलेक्टर कमर चौधरी मंगलवार को भुसावर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय और कृषि कॉलेज, भुसावर का निरीक्षण किया।
कलेक्टर चौधरी ने एसडीओ कोर्ट में लंबित प्रकरणों और भू-राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों की जानकारी उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीना से ली। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया और राजस्व वसूली, सीमाज्ञान सहित अन्य विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने कृषि कॉलेज, भुसावर का दौरा किया और कॉलेज परिसर में चल रहे सिविल कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
कृषि कॉलेज के डीन डॉ. उदयभान सिंह ने कलेक्टर को कॉलेज में चल रही गतिविधियों और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
- Advertisement -












































