जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर | (प्रदीप कुमार डागा) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर (एसआई) एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त परीक्षा के प्रथम दिन रविवार को नागौर जिले के सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं समन्वित ढंग से संपन्न हुई। जिले में कहीं भी अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रथम पारी में कुल 5448 अभ्यर्थियों में से 3254 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2194 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पारी में उपस्थिति प्रतिशत 59.73 दर्ज किया गया। वहीं द्वितीय पारी में 5448 में से 3235 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2213 अनुपस्थित रहे, जिसमें उपस्थिति 59.38 प्रतिशत रही।

परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जीनगर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिर्धा कॉलेज, माडी बाई कॉलेज एवं रतन बेन विद्यालय में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के चलते परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here