जिला कलेक्टर संधू ने यूआईटी का किया दौरा

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विकास कार्यों को लेकर ली समीक्षा बैठक

मानसरोवर झील, महात्मा गांधी नगर वन, नेहरू तलाई सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान नगर विकास न्यास के सचिव ललित गोयल, ओएसडी, अधीक्षण अभियंता योगेश, एईएन, जेईएन सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और लोगों की शिकायतों का निराकरण समय पर करें। बैठक मे मानसरोवर झील, महात्मा गांधी नगर वन, नेहरू तलाई सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाएं और उसके अनुसार कार्य करें। जिला कलक्टर संधू ने बताया कि नगर विकास न्यास के रिकॉर्ड को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को पुरानी फाइलों की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि डीपीआर बनने का कार्य, टेंडर लगने का कार्य, वर्क आर्डर का कार्य समय पर होना चाहिए। विभागवार भी कार्यों का रिव्यू किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाएं और उसके अनुसार कार्य करें। उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास के कार्यों की समीक्षा के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक के बाद जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास बिल्डिंग का दौरा किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here