लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – जिले के सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित आईटी केंद्र में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एलपीजी वितरण व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी एजेंसी स्टॉक पूरी तरह भरा हुआ है। आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के बीच जागरूकता बढ़ाने और अवैध रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एनएफएसए कार्यों की समीक्षा भी की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जर्जर स्कूल भवनों की सूची तैयार कर उनकी मरम्मत समय पूर्व करवाई जाए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने चन्ना और सरसों की एमएसपी दर पर खरीद, गिरदावरी का भौतिक सत्यापन, बजट घोषणा 2026-27 के भूमि आवंटन प्रकरण, एसडीआरएफ कार्य, जनगणना 2026-27 की तैयारी, तथा फार्मर रजिस्ट्री में ऑपरेटर/पटवारी इन्सेंटिव की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।



















































