जिला कलक्टर ने की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। कलक्ट्रेट परिसर स्थित आईटी केंद्र में गुरुवार को जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कई योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, सांसद/विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना तथा एमजेएसए 2.1 व 2.3 के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

आवास और गरीबी उन्मूलन योजनाओं पर फोकस

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा स्वामित्व योजना, धरती आबा/आदि कर्मयोगी, अन्नपूर्णा रसोई योजना और कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिषद सीईओ अरविंद जाखड़ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

- Advertisement -
Previous articleउपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेड़ता में 77.58 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here