जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक

0
156
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलक्टर ने प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारित करने के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की प्रगति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, भू आवंटन प्रकरण की समीक्षा की।

बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पेंडेंसी पर विस्तृत चर्चा की एवं अधिकारियों को समयबद्ध रूप से लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के सख्त निर्देश दिए । बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने काम में जवाबदेही को बढ़ावा दें साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए काम करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here