लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सेमारी सलुम्बर(बीएल जोशी)। सलूम्बर जिला कानूनगो संघ सलूम्बर में नगर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में जिला कानूनगो संघ के चुनाव सम्पन्न हुए।
गायत्री मंदिर परिसर में जिला कानूनगों संघ के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी प्रांतीय कार्यकारिणी के कांतिलाल चरपोटा एवं बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष हिम्मतराम राठौड़ द्वारा चुनाव सम्पन्न कराए गए। सलूम्बर जिला में नवनिर्वाचित निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कानूनगो संघ सलूम्बर में गायत्री मंदिर परिसर में जिला कानूनगो संघ के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर चम्पालाल मीणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह उपाध्यक्ष राकेश मीणा जिला मंत्री वहीद हुसैन सभाध्यक्ष सरदार सिंह संगठन मंत्री चंदा सालवी कोषाध्यक्ष भगवतीलाल जैन चूने गए,सभी पदाधिकारीगणों को बधाई एव शुभकामनाये देते हुए साथ ही निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई।










































