लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
“दूदू में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया के नेतृत्व में किसानों की बैठक आयोजित
“खेत को पानी, फसल को दाम, युवाओं को काम” पर हुई चर्चा की बैठक
डब्ल्यू गोस्वामी / दूदू
दूदू में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष बलदेव महारिया के नेतृत्व में किसान जाट धर्मशाला में इकट्ठे हुए इस दौरान किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया ने पत्रकारों को बताया कि किसानों की सहमति प्राप्त किए बिना प्रीमियम तो वसूल लिया जाता है किंतु फसल खराबा होने पर क्षतिपूर्ति नहीं की जाती है| बीमा कंपनियां क्षतिपूर्ति राशि देना ही नहीं चाहती हैँ बल्कि उससे बचने के लिए मीन मेख निकालती रहती हैँ| इसके लिए बीमा कंपनियां उन कर्मियों को पुरस्कृत करती हैँ जो “मीन मेख निकालने” में सिद्ध हस्त होते हैं| इस प्रकार की कमियां निकालने के लिए सरकार द्वारा तैयार की गई।
मार्गदर्शिका बीमा कंपनियों के लिए सहायक बनी हुई है|मार्गदर्शिका तथा क्रियान्वयन दोनों का उपयोग बीमा कंपनियां क्षतिपूर्ति देने से बचने के लिए करती हैँ| इसलिए ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ वर्ष 2016-17 से आरंभ होने के बाद के पांच वर्षों में बीमा कंपनियों ने करोड़ों रुपए अर्जित किए हैं| इससे “धन किसानों का, तंत्र सरकारों का तथा लाभ कंपनियों का” होना स्पष्ट हो गया| सभी राजनीतिक दल एवं नेता अपना अपना वोट बैंक बनाने में जुटे रहते हैं|फसलों के दाम’ के लिए ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून’ बनाने से ‘नीलामी बोली’ ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ से ही आरंभ होगी|
तब किसानों को उनके परिश्रम का पारिश्रमिक मिलने की संभावना बन जाएगी| कोई भी व्यापारी किसानों से उपज खरीदने के बाद भुगतान किए बिना ही भाग जाए तो बकाया राशि ‘क़ृषि मंडी समिति’ किसान को भुगतान करेगी तथा उस व्यापारी से सरकार के माध्यम से वसूल कर लेगी| किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसान राज का यह पैगाम, खेत को पानी, फसल को दाम, युवाओं को काम” सफल हो सकेगा|
ज्ञात रहे की 7 एवं 8 जून 2025 को जयपुर के किसान-भवन में आयोजित किसान महापंचायत के रजस्थान के प्रमुख कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला में 6 अक्टूबर 2025 सोमवार को “अन्नदाता हुंकार रैली” का जयपुर में आयोजन निश्चित किया है| जिसमें राज्य भर के किसान अपने स्वयं के खर्चे जयपुर कूच करेंगे| इसके लिए राजस्थान में गांव स्तर पर तैयारी चल रही है।
इस अवसर पर बैठक में जगदीश नारायण खुडियाला प्रदेश महामंत्री, प्रो गोपाल मोदानी संयोजक जयपुर,युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी चौधरी,बलदेव महरिया ज़िला अध्यक्ष दूदू , रामेश्वर चौधरी पालड़ी फागी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , रामकिशोर दाधिच,महामंत्री नन्दलाल मीणा , मौजमाबाद संयोजक बजरंग जाजुन्द, अध्यक्ष रामेश्वर बुरड़क, उपाध्यक्ष छीतरमल बैरवा,हरलाल क्रान्तिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत रिणवा, रामगोपाल रेटा, श्योराम रसीली,छीतर पूर्व सरपंच,सत्यनारायण प्रमुख व्यक्ति दूदू-मौजमाबाद -फागी की उपस्थिति रहीं।

















































