झोर में शारदीय नवरात्र पर खनके डांडिए, गरबा पांडाल में उमड़ी भीड़

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्ट – गौतम शर्मा, राजसमंद।
झोर गांव के सदर बाजार में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जय सियाराम ग्रुप मंडल की ओर से आयोजित 9 दिवसीय महोत्सव में गरबा–डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

दो दिनों से गरबा पांडाल में युवतियां, महिलाएं और युवक बारी-बारी से राजस्थानी, गुजराती और मारवाड़ी रीमिक्स गानों की धुन पर डांडिया खनका रहे हैं। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी के बीच श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति भाव से माता जी के गीतों पर नृत्य कर रहे हैं।

आसपास के गांवों से भी उमड़े श्रद्धालु

गरबा पांडाल पर झोर के साथ ही गोवलियां, देवली, रकमपुरा, फुखिया, नेगड़िया खेड़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोग भी पहुंच रहे हैं। यहां परंपरागत गरबा नृत्य देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण

प्रतिदिन मां की विशेष पूजा-अर्चना के बाद गरबा–डांडिया कार्यक्रम शुरू होते हैं। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों के बाद मां की आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है। भक्तिमय माहौल में गरबा पांडाल पर श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर बनी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here