लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़। जिले के भालता थाना में तैनात कांस्टेबल अशोक विश्नोई को शादी में तस्करों और अपराधियों की मौजूदगी के कारण राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि 2 फरवरी को नागौर में हुई शादी में जिले और मध्य प्रदेश के सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर और अपराधी पहुंचे थे।
शादी समारोह में अपराधियों द्वारा नोट बरसाने और मौज-मस्ती करने के फोटो-वीडियो वायरल होने से पुलिस की साख प्रभावित हुई। एसपी ने चेतावनी दी कि जो भी पुलिस की छवि को धूमिल करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
