- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झालावाड़। जिले, उपखंड एवं पंचायत समिति स्तर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी एवं निजी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ पुलिस जवानों ने सलामी दी।
गंगधार उपखंड में ध्वजारोहण
गंगधार उपखंड कार्यालय, तहसील, वृत कार्यालय एवं डग पंचायत समिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए।
गंगधार एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी सहित डग, उन्हेल, गंगधार, पगारिया, मिश्रोली और भवानीमंडी के एसएचओ ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।
उपखंड स्तरीय समारोह
राजकीय विद्यालय, गंगधार में उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें परेड के साथ रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और कलाकारों ने नृत्य, गीत और नाटकों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताज़ा कीं।
- Advertisement -
















































