लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर,
श्रीगंगानगर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रायसिंहनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त जीजा–साला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 336 ग्राम अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी श्रीकरणपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपी
-
मोहनलाल – जगतार सिंह का जीजा
-
जगतार सिंह – मोहनलाल का साला
-
बरामदगी – 2 किलो 336 ग्राम अफीम
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस कार्रवाई को अंजाम देने में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की श्रीगंगानगर चौकी टीम और रायसिंहनगर पुलिस शामिल रही।
कार्रवाई में भानु प्रताप और सुखदीप ने विशेष भूमिका निभाई।
-
स्थान: रायसिंहनगर – अनूपगढ़ मार्ग
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़ी और कड़ियों की जांच की जा रही है।
