लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
योगेश ऋषिका, सीकर
सीकर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा (गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार के तहत हरेंद्र जेदिया को राजस्थान प्रदेश शाखा का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शांति लाल जावा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि श्री जेदिया के सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उनकी नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
अपनी नियुक्ति पर हरेंद्र जेदिया ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।
नियुक्ति की खबर मिलते ही सीकर स्थित उनके निवास (वाल्मीकि बस्ती, फतेहपुर रोड) पर शुभचिंतकों का तांता लग गया और लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।













































