Home latest जेडीए में हुआ लक्ष्मी पूजन, शहर के विकास की कामना

जेडीए में हुआ लक्ष्मी पूजन, शहर के विकास की कामना

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क


 
जयपुर (आर.एन. सांवरिया) दीपावली के उपलक्ष में शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में हर्षोल्लास के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। जेडीए आयुक्त आनन्दी ने जेडीए प्रांगण के मुख्य द्वार पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा कर जयपुर शहर और प्राधिकरण के सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर जेडीए सचिव निशांत जैन, सभी निदेशक, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त सहित प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयुक्त आनन्दी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। दीपावली पर्व के इस मौके पर पूरे जेडीए परिसर में उत्सव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version