- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर, शनिवार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी (शहरी परिवहन), केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय जयदीप ने शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। यह परियोजना जयपुर शहर के उत्तर-दक्षिण मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर – टोडी मोड से प्रह्लादपुरा तक – प्रस्तावित है।
-
कुल लंबाई: 42.80 किलोमीटर
-
प्रस्तावित स्टेशन: 36
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस परियोजना की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) के शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध भी किया था।
- Advertisement -














































