Home latest ‘जय भीम’ नाटक में अंबेडकर साहेब को किया जीवंत

‘जय भीम’ नाटक में अंबेडकर साहेब को किया जीवंत

0

दर्शकों को अंत तक बंधे रखा, कलाकारों ने किया बेहतरीन अभिनय
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।(रूपनारायण सांवरिया) कण्डेरा मीडिया मूवी थियेटर संस्थान की प्रस्तुति ‘जय भीम’ का मंचन रविवार को रविन्द्र मंच के मिनी थियेटर में किया गया। प्रेम सिंह कण्डेरा द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सजीव चित्रित किया गया।

नाटक में डॉ. अम्बेडकर के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर को दिखाया गया। किस तरह सामाजिक तिरस्कार और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की, अमेरिका और लंदन से डिग्रियाँ लीं और फिर समाज में समानता के लिए संघर्ष किया।

संघर्षों के बीच दीक्षा लेने और दलित समाज के अधिकारों के लिए लड़ते हुए उनके निधन तक की कहानी को कलाकारों ने जीवंत किया।


नाटक में शालिनी सिंह कण्डेरा, अनामिका सिंह कण्डेरा, प्रेम सिंह, अक्षय कुमार मीना, विनय बिन्दल, रिया सिंह कण्डेरा, चेतन महावर, राजेन्द्र कुमार, पूनम कटारिया, अमर सिंह आकाश धामोनिया, मुकेश कुमार लखन, गौरव शर्मा, आयुष और सत्यवीर ने सशक्त अभिनय किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version