–जनसंवाद में क्षेत्रवासी झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों से संतुष्ट, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का जताया आभार
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा के लोकप्रिय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को जनता-जनार्दन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद कर सम्मानित जनता की समस्याएं सुनीं और यथोचित समाधान हेतु आश्वस्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से झोटवाड़ा विधानसभा के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

झोटवाड़ा के विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे राठौड़
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। जन-जन के विकास से ही झोटवाड़ा व प्रदेश का विकास संभव है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। जन संवाद में क्षेत्रवासी झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए एवं उन्होंने कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया है। कर्नल राठौड़ ने कहा, झोटवाड़ा और राजस्थान की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।


















































