लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राजकीय जनजाति आवासीय विद्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलीगढ़ से पंचायत समिति मुख्यालय तक प्रभात फेरी रैली निकाली गई।
रैली के बाद विद्यालय में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था प्रधान कमलेश मीणा ने बताया कि विचार गोष्ठी में छात्रों व अभिभावकों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय आंदोलन के इतिहास से अवगत कराया गया।
इस दौरान छात्रों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर भाषण दिया और आदिवासी संस्कृति पर आधारित गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, आवासीय छात्रावास वार्डन सुनील कुमार मीणा, शिक्षक अनीता मीणा, उमा रामरतन दास वैष्णव, राजेश कुमारी, शालिनी पारीक, मोहनलाल मीणा, मीठालाल मीणा, हॉस्टल गार्ड कालूराम गुर्जर, सांवलराम गुर्जर, बाबूलाल मीणा सहित सभी छात्र मौजूद रहे।


















































