Home accident जनगणना कार्य में लगे शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

जनगणना कार्य में लगे शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर।
हलैना क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक की देर रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के गांव ढाका की ढाणी निवासी 39 वर्षीय भवानी सिंह जाट पुत्र हेमाराम जाट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेवर में कार्यरत थे। गुरुवार को वह जनगणना कार्य के सिलसिले में बेवर क्षेत्र में ड्यूटी पर थे।

देर शाम कार्य समाप्त कर जब वह हलैना लौटे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को मृतक शिक्षक के परिजन हलैना पहुंचे और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मामले को लेकर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लगातार कार्य के दौरान शिक्षक हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Previous articleभरतपुर में 31 मई को होगा “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह”
Next articleकब होगा परिवर्तन
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version