Home latest भरतपुर में 31 मई को होगा “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण...

भरतपुर में 31 मई को होगा “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह”

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर (राजेन्द्र शर्मा जती)।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर द्वारा 31 मई को महताब वाटिका मैरिज होम, सारस चौराहा, भरतपुर में “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से शामिल होंगी।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में संजना जाटव, भजनलाल जाटव, अनीता जाटव, भरतपुर जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, भरतपुर प्रभारी देशराज मीणा एवं आलोक मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बबीता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, अधिकार एवं संगठन से जोड़ते हुए महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। सम्मेलन के दौरान महिला कांग्रेस की नव नियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने जिले की समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. दयाचंद पचौरी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता योगेश सिंघल, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आरती यश चौधरी पेंघोर, डॉ. ममता शर्मा, संगठन महासचिव विमला चौधरी, जिला सचिव रीना कौर, अंजना, बबली एवं अभिषेक जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version