जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए नागवा गांव के राजेन्द्र बगड़िया, कल होगा अंतिम संस्कार

0
578
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओम प्रकाश सैनी की रिपोर्ट

लोसल, सीकर।धोद इलाके के नागवा गांव निवासी और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान राजेन्द्र बगड़िया जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। पहाड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान उनका पैर फिसल जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

रविवार को पहुंचेगा शव

जानकारी के अनुसार, जवान राजेन्द्र बगड़िया जम्मू के डोडा ज़िले के गंदोह क्षेत्र में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई है।

गांव में निकलेगी तिरंगा यात्रा राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

शहीद की पार्थिव देह कल पैतृक गांव नागवा पहुंचेगी। रविवार सुबह 11 बजे धोद से नागवा तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे।

गांव में शोक की लहर

इसके बाद शहीद राजेन्द्र बगड़िया का अंतिम संस्कार कल रविवार को नागवा गांव में राजकीय सम्मान और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

गांव के लोग और परिजन शोक में हैं, लेकिन बेटे की शहादत पर गर्व भी कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here