जयपुरिया अस्पताल अधीक्षक के आदेश से कर्मचारी कैसे मनाएं होली?

0
414
- Advertisement -

जयपुर । जयपुर के राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय मैं चिकित्सा अधीक्षक के एक फरमान से नर्सिंगकर्मी और कर्मचारी असमंजस की स्थिति में है। दरअसल एक तरफ तो जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक ने होली पर सभी नर्सिंग कर्मचारी- अस्पताल कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी  हैं और होली स्नेह और प्यार से मनाने की बात कही है।  लेकिन दूसरी तरफ उसी आदेश में  कहा है कि किसी भी कर्मचारी को अस्पताल परिसर में होली खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। होली खेलने ,रंग लगाने और फर्श पर रंग फैलाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ,ऐसे में कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ असमंजस की स्थिति में है कि आखिरकार वह होली खेलेंगे कैसे ? जब होली पर रंग लगाने पर ही रोक है तो अस्पताल अधीक्षक के हवाले से नर्सिंग अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में होली नहीं खेलने के लिए निर्देशित किया है और उनका यह आदेश जयपुरिया अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है । नर्सिंग स्टाफ एक दूसरे को पूछ रहा है कि आखिरकार वह अब होली कैसे मनाएंगे । जबकि यह हिंदुओं का  सबसे बड़ा त्यौहार है और रंग लगाना ,रंग खेलना उनका अपना अधिकार है। अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनकी शिकायत चिकित्सा मंत्री से भी करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here