जयपुर में महिलाओं ने मनाया मस्ती के साथ तीज महोत्सव

0
294
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।  तीज महोत्सव भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह पर्व सौभाग्य, प्रेम और पारिवारिक समृद्धि की कामना का अवसर होता है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर, झूला झूलती हैं और गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से उत्सव का आनंद लेती हैं। इस क्रम में शहर के शक्ति महिला संगठन ने श्रावण मास में तीज और लहरिया उत्सव का आयोजन किया।

इस आयोजन में सदस्यों ने मेहंदी लगवाई, सावन के गीतों पर प्रस्तुति दी! शक्ति कोर टीम ने एक जैसे लहरिया लहंगे में तैयार होना vishes आकर्षण रहा!मेकअप आर्टिस्ट ऋतु शर्मा ने सदस्यों को मेकअप टिप्स दिए,लाइव make-upबारिश के मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। शक्ति ग्रुप के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह उत्सव श्रावण मास में तीज त्यौहार के आगमन के साथ मनाया जाता है। इस दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं। शक्ति महिला संगठन द्वारा आयोजित इस उत्सव में, सदस्यों ने मेहंदी लगवाई, सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया, और एक जैसे लहरिया लहंगे पहनकर अपनी एकता और उत्साह का प्रदर्शन किया।

इस उत्सव में, प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट ऋतु शर्मा ने सदस्यों को बारिश के मौसम में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए मेकअप टिप्स दिए। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि कैसे अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड और सुरक्षित रखा जाए। शक्ति ग्रुप के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से भाग लिया।अतिका,युक्ति, मीनाक्षी, कोमल, खुशबु, अंजू ने तीज उत्सव में शिरकत करके चार चांद लगाए!

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here