लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पशुपालकों को सालाना 10 लाख डोज रियायती दर पर, 90 फ़ीसदी बछिया ही होगी पैदा
- विशेष संवाददाता
जयपुर। राजस्थान में पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जयपुर जिले के बस्सी में जल्द ही सेक्स सोर्टेड सीमन तैयार किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। यह समझौता 11 अगस्त को एनडीपी की मौजूदगी में, राज्य के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत की उपस्थिति में किया जाएगा।
10 लाख डोजेज की आपूर्ति होगी, जिन्हें पशुपालकों को मिलेगी रियायती दर
इस योजना के तहत हर साल 10 लाख डोजेज की आपूर्ति होगी, जिन्हें पशुपालकों को रियायती दर पर दिया जाएगा। मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सरकार चाहती है कि भैंस पालकों को अधिक संख्या में बछिया पैदा हों, इसलिए लागत अधिक होने के बावजूद डोजेज केवल ₹70 प्रति यूनिट के हिसाब से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार अनुदान देगी।
12,78,000 पशुओं के स्वास्थ्य बीमा के प्रमाण पत्र जारी
उन्होंने बताया कि अब तक 12,78,000 पशुओं के स्वास्थ्य बीमा के प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 18 पशुओं की मृत्यु पर क्लेम भी जारी कर दिया गया है। 6433 पदों पर पशुधन परिचय की परीक्षा पूरी हो चुकी है और जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, 2540 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रिया परिणाम आने के बाद पूरी होगी, वहीं 1100 वेटरिनरी ऑफिसर (VO) की भर्ती आरपीएससी शीघ्र कराएगा।
अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक में मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स और 1962 कॉल सेंटर की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। बजट में घोषित उष्ट विकास योजना के तहत अब तक ऊंट पालकों को ₹4 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। मंगल पशु बीमा योजना में भी क्लेम की राशि जारी की गई है।
11 बड़े पशु मेले आयोजित
मंत्री कुमावत ने बताया कि प्रदेशभर में 11 बड़े पशु मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे पशुपालकों को बेहतर बाजार और पशुओं की कीमत का सही लाभ मिल सकेगा।
समीक्षा बैठक ली अधिकारियों को लगाई फटकार
इससे पूर्व पशुपालन मंत्री जो राम ने पशुपालन विभाग की योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली इस दौरान कुछ मामलों पर अधिकारियों को फटकार भी लगे और समय पर समयबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए बैठक में विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ समित शर्मा, निदेशक आनंद सेजरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे












































