Home latest राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन 2 अक्टूबर को

राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन 2 अक्टूबर को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, पंकज पोरवाल – राष्ट्र सेविका समिति के स्थापना दिवस और संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी विजयादशमी पर 2 अक्टूबर को भीलवाड़ा विभाग द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:15 बजे राजेंद्र मार्ग विद्यालय में आयोजन का प्रारंभ होगा। इसके बाद 3 बजे शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख एवं वायव्य क्षेत्र कार्यवाहिका माननीय वंदना वजीरानी दीदी उपस्थित रहेंगी।

पथ संचलन 4:00 बजे राजेंद्र मार्ग विद्यालय से प्रचल की आज्ञा के साथ आरंभ होगा। मार्ग इस प्रकार निर्धारित किया गया है – संकट मोचन बालाजी, गोल प्याऊ चौराहा, रेलवे स्टेशन (अंबेडकर सर्किल), झूलेलाल सर्किल, सत्यनारायण मंदिर, आजाद चौक, प्रताप टॉकीज रोड, मिनी मॉल, सूचना केन्द्र, भोपाल क्लब, पुलिस थाना भीमगंज, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, फतेह टॉवर, बाटा शोरूम, सिटी कोतवाली और पुनः राजेंद्र मार्ग विद्यालय।

संचलन में भीलवाड़ा सहित जिले के कुल 25 स्थानों से लगभग 1,100 प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है। इसके अलावा, रविवार को आदर्श विद्या मंदिर, शास्त्री नगर में शाम 4:30 बजे एकत्रीकरण आयोजित किया गया है। प्रतिदिन शाम 4:30 बजे आदर्श विद्या मंदिर में अभ्यास जारी है और कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठकें भी ली जा रही हैं।

राष्ट्र सेविका समिति ने शहर की समस्त मातृशक्ति से आह्वान किया है कि 2 अक्टूबर को इस भव्य पथ संचलन में भाग लेकर संगठित मातृशक्ति का परिचय दें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version