जादूगार आंचल ने देश व विदेश में 15 हजार शो कर दी जादुई प्रस्तुति

0
88
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जादूगार आंचल का जादू शो अमर कुंज में 11 जुलाई से शुरु

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। दुनिया के बेहतरीन जादूगारों में से एक जादूगार आंचल आने वाले एक माह तक ब्यावर जिला मुख्यालय पर अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स एवं द बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में दर्ज उदयपुर निवासी अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर आंचल अब ब्यावर में अपनी अद्भूत जादुई प्रस्तुतियां दिखायेंगी।

कार्यक्रम का आगाज 11 जुलाई को शाम 7.30 बजे से अजमेर रोड़ स्थित अमर कुंज वाटिका में होगा। जिसमें विधायक शंकरसिंह रावत, जिला कलेक्टर कमलराम मीना, पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह, उपखण्ड अधिकारी दिव्यांशसिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। जादूगार आंचल ने बताया कि बीते 27 वर्षों में भारत के 17 राज्यों और अनेक देशो में 15 हजार से अधिक स्टेज शो प्रस्तुत कर लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनके शो मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक चेतना से भरपूर होते है। आंचल के शो में नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता, नशा मुक्ति, बाल विवाह व देहज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिये जाते है। यही विशेषता उन्हें एक कलाकार से बढक़र एक जनजागरूकता की प्रतीक बनाती है।

आंचल अमेरिका के प्रसिद्ध शो पेन एण्ड टेलर फोलो एस में प्रदर्शन करने वाली भारत की पहली महिला जादूगार है। अमेरिकी जादू मैगजीन वैनीस ने उन्हें कवर पेज पर प्रकाशित कर 8 पेज की विशेष जीवनगाथा में उन्हें दुनिया भर के जादूगरों में लिए प्ररेणास्त्रोत बताया है। जादूगार आंचल का शो परिवार के साथ सम्पूर्ण मनोरंजन से भरपूर है। यह शो ऐसा है, जिसे दादा, बेटा और पोता तीन पीढिय़ां एक साथ देखती है और आनंदित होती है। प्रेस वार्ता के दौरान संयोजक विमल चौहान, सिटीजन कौसिंल के कोषाध्यक्ष दिलीप जाजू व जादूगर आंचल के पिता गिरधारी कुमावत उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here