लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां।
इफको एमसी के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पादूकलां में भव्य किसान सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि
-
रामस्वरूप जाट (उप क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको)
-
सुरेन्द्र बाना (कृषि अधिकारी)
-
बाबूलाल चौधरी (कृषि अनुसंधान अधिकारी)
-
सुशील डांगा (वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक)
-
सुशील गोदारा (वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक)
उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फड़ौदा व मेवड़ा के पूर्व सरपंच राजूराम चंदेलिया पधारे।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर गौरा (इफको एमसी, मेड़ता) ने किया।
किसानों को दी गई जानकारी
-
रामेश्वर गौरा ने इफको एमसी की उपलब्धियों, कृषि रसायनों और किसान दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी।
-
रामस्वरूप जाट ने नेनो उर्वरकों के लाभ और उनके उपयोग की विधि पर प्रकाश डाला।
-
कृषि अधिकारी सुरेंद्र बाना ने कृषि विभाग की योजनाओं व यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी।
-
कृषि अनुसंधान अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने मृदा परीक्षण व सैंपल लेने की प्रक्रिया समझाई।
किसानों को मिला आर्थिक सहयोग
इस अवसर पर किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो किसानों को इफको एमसी द्वारा 1-1 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।
किसानों की भागीदारी
कार्यक्रम में पादूकलां व आसपास के लगभग 100 किसानों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
अंत में ग्राम प्रधान शिवराम ने सभी का आभार व्यक्त किया।














































