लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। निम्स इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साहपूर्ण देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में कक्षा प्रथम के सभी छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य किया। कक्षा तृतीय की पंखुड़ी अद्विका परी, जेनिका, येंनिग, प्रविशा, नायरा, देविका, भाग्यश्री, अभीलाषा छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा चतुर्थ के छात्र – छात्राएँ जिनमें तानिया, हर्षिता, सान्वी, आरवी, डॉली, अमीषा, अवनिका, युग्वेन्द्र ने कवि और भाषण प्रस्तुत किया। 

कक्षा पांचवी की छात्राएँ जिया, माही, दिक्षा, अक्षिता और अरूणिमा ने देशभक्ति गीत ‘‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’’ गीत प्रस्तुत किया तथा रानी, खुशबू, विनीका, एंजल, मोनाली ने कविता प्रस्तुत की। कक्षा छठी की छात्राएं िऋषिका, काव्या, माही, झिलमिल, अवनी, सुमेरा, यतिका ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा अभी, हृयांश, दीपाली, वंश और अवनी ने शहीदों ‘‘सुन्दर कविता’’ प्रस्तुत की। कक्षा 7वीं की छात्राऐं अलीना, नन्दिनी ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा अविका, इशिका अग्रवाल, इंशिका योगी, सुनिध्यि मीणा, मानसी और विशाखा ने गीत की प्रस्तुति दी। इनके साथ कांगो पर कनिष्क व श्याम ने संगत की।
इसके साथ ही तीज महोत्सव के उपलक्ष में विद्यालय प्रागंण में मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्कान, खिल्लु, जाह्नवी, प्रणवी, शालू, आरोही, यशस्वी, माहिरा सिंह, अंकिता, सुहाना, देशिया ने भाग लिया।
इसके अलावा कक्षा प्ले से यू.के.जी. के नन्हें मुन्नों ने वृक्षारोपण, नृत्य, मेहन्दी आदि गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुराग तोमर ने छात्र – छात्राओं को शुभकामनाऐंद ी और उनके कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।