लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा
अजमेर। होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दानापुर–साबरमती स्पेशल रेलसेवा संचालित की जा रही है।
गाड़ी संख्या 09428, दानापुर–साबरमती स्पेशल दिनांक 02 मार्च 2026 को दानापुर से रात्रि 22:40 बजे रवाना होगी। यह रेलसेवा अगले दिन 21:35 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी तथा 21:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 06:45 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलसेवा में 2 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (3AC), 17 शयनयान (Sleeper) श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपने आरक्षण की स्थिति की जांच कर समय पर स्टेशन पहुंचें।


















































