हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में किया सस्टेनेबल जिंक नवाचारों और समाधानों को प्रस्तुत

0
204
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में किया सस्टेनेबल जिंक नवाचारों और समाधानों को प्रस्तुत

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने मलेशिया के गैल्वनाइजर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 13वें एशिया पैसिफिक जनरल गैल्वनाइजिंग सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सस्टेनेबल जिंक समाधानों का नेतृत्व कर नवाचारों को प्रस्तुत किया। यह प्रमुख कार्यक्रम 23 से 26 जून तक कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है, जिसने कंपनी को अपनी वैश्विक क्षमताओं को उजागर करने के लिए रणनीतिक मंच प्रदान किया। बूथ नंबर 10 पर, हिन्दुस्तान जिंक के पवेलियन में एक आकर्षक 3डी ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव पेश किया गया, जिसने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को कंपनी के उन्नत, प्रौद्योगिकी-संचालित संचालन का सीधा अनुभव कराया। कंपनी ने गैल्वनाइजिंग इंडस्ट्रीज वर्तमान परिदृश्य और प्रभाव नामक एक विचारशील सत्र का भी नेतृत्व किया,

जिसमें वैश्विक लीडर, जंग विशेषज्ञ और नीति निर्माताओं और सस्टेनेबल स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण में जिंक की उभरती भूमिका पर चर्चा की। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ, अरुण मिश्रा ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया क्लीन एनर्जी प्रणालियों की ओर बढ़ रही है, जिंक का महत्व अभूतपूर्व दर से बढ़ रहा है। हमें इस वैश्विक मंच पर अपने एकीकृत संचालन को प्रस्तुत करने पर गर्व है। दक्षिण पूर्व एशिया के तेजी से विकास के साथ, उच्च गुणवत्ता वाले जिंक की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना एक रणनीतिक प्राथमिकता है। हमारी भागीदारी के माध्यम से, हम मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं, भारतीय विनिर्माण को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।

पूरी तरह से एकीकृत माइन-टू-मेटल उत्पादक के रूप में, हिन्दुस्तान जिंक वैश्विक बाजारों में महत्वपूर्ण धातुओं की एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला और निर्बाध डिलीवरी की गारंटी देता है। कंपनी के विविध पोर्टफोलियो में लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में पंजीकृत विश्व स्तरीय उत्पाद शामिल हैं जैसे स्पेशल हाई-ग्रेड (एसएचजी) जिंक, हाई-ग्रेड (एचजी) जिंक, एशिया का पहला कम-कार्बन ग्रीन जिंक इकोजेन, प्राइम वेस्टर्न (पीडब्लू) जिंक, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड (सीजीजी) जिंक, स्पेशल हाई-ग्रेड जंबो जिंक, हाई-ग्रेड (एचजी) जंबो जिंक, हिंदुस्तान जिंक डाई कास्टिंग अलॉयज 3 और 5, स्पेशल हाई-ग्रेड लेड, साथ ही लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) में पंजीकृत सिल्वर बार (30 किलो और 1 किलो) और सिल्वर पाउडर, अन्य प्रकारों के साथ है। कंपनी इकोजेन भी प्रदान करती है, जो एशिया का पहला कम-कार्बन ग्रीन जिंक है, जिसे रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग करके उत्पादित किया जाता है और जिसका कार्बन फुटप्रिंट वैश्विक औसत से लगभग 75 प्रतिशत कम है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here