हिंदू श्मशान महासभा सिरोही परिसर में हुआ वृक्षारोपण

0
149
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

सिरोही। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए हिंदू श्मशान महासभा सिरोही परिसर में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी रघुनाथ माली, सहित देवनगरी के पर्यावरण प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के तहत सभा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के उपरांत उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
“पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। वृक्ष लगाना भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”समाजसेवी रघुनाथ माली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “श्मशान जैसे पवित्र स्थानों पर हरियाली न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि आत्मिक शांति भी प्रदान करती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे प्रयासों में भागीदारी निभानी चाहिए।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here