लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) जवाहरनगर थाना क्षेत्र के सत्यम नगर में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मजदूर और मिस्त्री छत पर सरिया डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया, जिससे दोनों को जोरदार करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
