Home latest हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर मांगी मनोकामनाएं

हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर मांगी मनोकामनाएं

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कोठी वाले हनुमान जी मंदिर में रामायण पाठ का हुआ संपन्न

भुसावर भरतपुर। भुसावर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में भक्त मंडल एवं जन सहयोग से अखंड रामायण पाठ का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विद्वान पंडितो द्वारा विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना सहित क्षेत्र में खुशहाली की कामना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा आहूतियां प्रदान की गई। कोठी वाले हनुमान जी मंदिर के सेवक महेश चंद्र शर्मा जती ने बताया कि 30, अप्रैल अक्षय तृतीया आखा तीज के पावन अवसर पर रामायण पाठ का शुभारंभ मंदिर के प्रांगण में किया गया जहां रामायण के 11 पाठ का श्रवण श्रद्धालुओं ने किया गया जिसका समापन 4, जून बुधवार को हुआ।

इस अवसर पर हवन यज्ञ में मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति, समृद्धि को लेकर कामना करते हुए हनुमान जी, देवी मैया, शिव परिवार, राम दरबार, ठाकुर जी, राधा कृष्ण, शनि देव, भैरव बाबा सहित मंदिर प्रांगण में विराजमान, स्थापित विभिन्न देव तुल्य प्रतिमाओं के दर्शन कर अपनी हाजरी लगाई और मनोकामनाएं मांगी।

वही मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए सत्संग, भजन, कीर्तन के बाद आरती कर प्रसादी वितरण की गई जहां मंदिर प्रांगण झालर, घंटा, शंख, ढोलक की गूंज एवं भगवान के जयकारों से गूंजयमान हो गया। कोठी वाले हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रमो में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। इस पावन अवसर पर सभी कोठी वाले हनुमान जी भक्त मंडल का सराहनीय सहयोग रहा जिन्होंने रामायण पाठ सहित मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version