Home latest हरे पेड़ काट पहुचा रहे पर्यावरण को नुकसान,प्रशासन बेपरवाह

हरे पेड़ काट पहुचा रहे पर्यावरण को नुकसान,प्रशासन बेपरवाह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- मनीष पारीक की रिपोर्ट

नावां सिटी। उपखण्ड के ग्राम अखेपुरा में स्थित सार्वजनिक तलाई में गांव के ही कुछ लोगो ने अपना निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हरे पेड़ो की कटाई करवा रहे है। एक तरफ तो राजस्थान की सरकार ने पर्यवारण संरक्षण का संदेश देते हुए समचे राजस्थान में हरे पेड़ लगाने का अभियान चला रखा है,ओर यह उसके उलट कुछ असामाजिक तत्वों ने अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए अंधाधुंध रोज हरे पेड़ खेजड़ी, बबूल को कटवा कर बेच रहे है।

ग्राम के पर्यावरण प्रेमी श्योदान राम ने बताया कि ग्राम अखेपुरा के ही कुछ लोग रोज सार्वजनिक तलाई से हरे पेड़ कटवा रहे है जिसके सम्बन्ध में नावां तहसीलदार , पटवारी व मारोठ पुलिस को भी सूचना दी लेकिन अभी तक किसी ने कोई कार्यवाही करने तक कि जहमत नही उठाई है । ग्राम के पर्यावरण प्रेमियों ने तहसीलदार को पत्र सोप कर पेड़ काटने वाले लोगो पर कार्यवाही कि मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version