लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह
ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रायसिंहनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में सतीश पूनिया ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। नगरों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
लोकार्पण समारोह के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं की सराहना की और क्षेत्र में निरंतर विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
