हरियालो राजस्थान के तहत लगाए जाएंगे कासेड़ा में खेजड़ी के पेड़

0
72
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़  नेटवर्क

नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक

विधालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा विधालय परिसर व ग्राम में लगाये जायेंगे खेजड़ी के पेड़

नावां सिटी । उपखण्ड के कासेड़ा ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत खेजड़ी के वृक्ष लगाने के लिए छात्रों को खेजड़ी के पौधे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए हर घर व हर इंसान को एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाकर पौधे लगाने के अभियान चला रखा है इसी के साथ राज्य वृक्ष खेजड़ी के महत्व को देखते हुए इस सत्र में विद्यालय द्वारा पूरे कांसेड़ा ग्राम में विद्यार्थियों के द्वारा खेजड़ी के वृक्ष लगाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए आज प्रार्थना सभा में वरिष्ठ अध्यापक योगेश कुमार सेन द्वारा खेजड़ी के आध्यात्मिक, औषधिय एवं कृषि कार्य में व्यवसायिक महत्व पर विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने जीव और पेड़ के एकत्व के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों से प्राणायाम के माध्यम से पेड़ के साथ एकत्व महसूस करने का अभ्यास कराया । इस अभ्यास में छात्रों द्वारा ध्यान योग में बैठकर पेड़ से निकलती हुई ऑक्सीजन अपने श्वास के माध्यम से शरीर में पहुंचने और शरीर से निकली हुई कार्बन डाइऑक्साइड पेड़ द्वारा ग्रहण करने के चक्र के साथ पेड़ को स्वयं के शरीर के अंग के रूप में ही महसूस करने का अहसास कराया । साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सभी सरकारी महकमो में भी पौधरोपण का सघन अभियान चलाकर लाखो, करोड़ो की संख्या पौधे लगवाए गए है साथ ही मनुष्य को स्वस्थ वातावरण के लिए पौधे को अनिवार्य रूप से लगाकर देखरेख करने का विद्यार्थियों द्वारा नियमित रूप से इस ध्यान योग के द्वारा अपने लगाए हुए पेड़ को स्मरण रखने व स्वयं के शरीर के अंगों की देखभाल की तरह ही पेड़ की देखभाल करके उसे बड़ा करने का आवाह्न किया है । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा भी इस वर्ष एक खेजड़ी का पेड़ लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here