लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर – मनीष पारीक
नावां सिटी। राजस्थान में हरियालो राजस्थान अभियान की दमक जोरो पर है,हर जगह आमजन सहित सरकारी महकमो के अधिकारी कर्मचारी पर्यावरण को सुरक्षित करने को लेकर सजगता के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाने में जुटे हुए है। शुक्रवार को नावां न्यायालय परिसर में पीठासीन अधिकारी धर्मेंद्र जाखड़ ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु मुहिम चलाई और न्यायालय परिसर में पोधारोपण किया व साथ ही सभी अधिवक्ताओं को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की बात कही।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में अनेकों प्रकार के पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, सचिव दीपेंद्र सिंह, अधिवक्ता देवी सिंह, राजेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, विष्णुधर शर्मा, अशोक सैनी,श्योजीराम, कमल टांक, बजरंग लाल बिजारणिया, भैरू सिंह, दीपक, आदित्य शर्मा एवं अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।









































