- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
फुलेरा सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित
फुलेरा, जयपुर। जयपुर के फुलेरा क्षेत्र से खबर है कि देर शाम हरिपुरा GSS (फुलेरा) में पावर ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया। इस घटना के बाद जोधपुर ट्रैक के फुलेरा पांच बत्ती क्षेत्र, गगन सिनेमा, धोबीघाट (फुलेरा सिटी) सहित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रातभर बाधित रहने की संभावना है। इसके अलावा शार्दुलपुरा, हरिपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पावर ट्रांसफॉर्मर को जयपुर से मंगाया जा रहा है। रात्रि का समय होने के कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी रात बंद रह सकती है।
विद्युत विभाग के AEN सारांश चौधरी और कनिष्ठ अभियंता उमेश यादव ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
- Advertisement -













































