लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग (झालावाड़)।
झालावाड़ जिले के डग मंडल की दुधालिया पंचायत अंतर्गत ग्राम हरिगढ़ में 22 दिसंबर को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह तथा डग विधायक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ अनेक जनप्रतिनिधि, महिला संगठन, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन द्वारा आयोजन की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।


















































