Home latest हरि नाम कीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी

हरि नाम कीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर में श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति द्वारा गीता भवन में अलसुबह मासिक कीर्तन कर शहर मे हरि नाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
गीता सत्संग समिति के रमेश जांगिड ने बताया कि गीता समिति सदस्यों व भक्तों ने मासिक कीर्तन के रूप में प्रातः 5 से 6 बजे तक राम नाम संकीर्तन किया। सुबह कीर्तन में सत्संग प्रेमियों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया, भक्तों द्वारा गीता भवन मे श्री कृष्ण एवं भगवत गीता की आरती उतारी गई। गीता भवन के रवि शंकर शर्मा द्वारा भगवत गीता के छठे अध्याय का भावार्थ विस्तार पूर्वक बताया गया।


उपस्थित धर्म प्रेमीयों ने रामधुनी कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली ।जो गीता भवन से प्रारंभ होकर कटलागेट, छाबड़ा मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, बाई जी का मंदिर, शीतला की टेक, गढ़ के सामने से होते हुए भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी जिस रास्ते से गुजरी लोगों ने अपने घरों से बाहर निकाल कर पुष्प वर्षा की। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा भगवान की आरती उतारी। गणतंत्र दिवस महोत्सव के अवसर पर भगवान चारभुजा नाथ का तिरंगे के रंग में रंगा सुंदर-श्रृगार किया गया। भगवान चारभुजा नाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने भगवान चारभुजा नाथ व भारत माता की जय के नारे लगाए। भक्तो को प्रसादी वितरीत की गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में गीता सत्संग मंडल से जुड़े महिला पुरुष श्रद्धालु व भक्तगण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version