लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— एक वृक्ष शिक्षक के नाम अभियान के तहत पौधारोपण
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जयपुर द्वितीय के जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत व अशोक कुमार ढाका के नेतृत्व में “एक वृक्ष शिक्षक के नाम” अभियान के तहत खंड में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसे पालने का भी जिम्मा लेना चाहिए। वहीं एक शिक्षक का कर्तव्य है कि वो स्वयं तो यह कार्य करें ही, साथ ही इसके लिए अन्य को भी प्रेरित करें।
इस दौरान शैक्षिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री अजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश यादव, जिला अतिरिक्त मंत्री अनिल कुमार शर्मा, जिला महिला मंत्री मीनू जुनेजा, मुकेश ताकर, राजकुमार देवंदा, वरिष्ठ व्याख्याता पिंकू कुमावत, घनश्याम कुमावत, पुष्पा देवी, अमजद पठान और शंकरलाल यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
