Home latest हर कार्यकर्ता है मिशन 2047 की सबसे बड़ी ताकत : कर्नल राज्यवर्धन...

हर कार्यकर्ता है मिशन 2047 की सबसे बड़ी ताकत : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-विकसित भारत @2047: वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं ने की बातचीत

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शिव कुंज गार्डन झोटवाड़ा में आयोजित वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 10 वर्षों में विकसित राजस्थान और विकसित भारत पर विस्तार से चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा, और इस ऐतिहासिक लक्ष्य की प्राप्ति में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 2047 का भारत आज के परिश्रमी कार्यकर्ताओं की मजबूत नींव पर ही खड़ा होगा। हर कार्यकर्ता इस मिशन का नायक है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 विज़न के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version