हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकली तेली समाज की कांवड़ यात्रा

0
176
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ तेली समाज की विशाल कांवड़ यात्रा संपन्न हुई। सावन के पावन माह में शिव भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब तेली समाज कांवड़ यात्रा संघ, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह विशाल कांवड़ यात्रा आज रविवार को निकाली गई, जिसमें श्हर-हर महादेवश् के जयकारों से शहर गूंज उठा।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से तिलकनगर स्थित तेली समाज शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करना था। कांवड़ यात्रा की जानकारी देते हुए प्रहलाद दिया ने बताया कि यात्रा की शुरुआत प्रातः तेली मोहल्ला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुई। इसके बाद, यह धार्मिक यात्रा धानमंडी, बड़ा मंदिर, सर्राफा बाजार, भीमगंज थाना, महारानी कॉम्प्लेक्स, माणिक्य नगर, नेहरू रोड और सांगानेरी गेट से होते हुए तिलक नगर स्थित तेली समाज शिव मंदिर पहुँची। यात्रा मार्ग में शिव भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनी।

यात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए इसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। भगवान शिव की मनोरम झांकी के साथ ही बाहर से आये लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते हुए तेली समाज के हजारों पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने इस यात्रा में भाग लेकर अपनी अटूट श्रद्धा और समाज की एकता का परिचय दिया। यात्रा को लेकर भीलवाड़ा जिले सहित पूरे प्रदेश में उत्साह और भक्ति का माहौल था। धार्मिक यात्रा का समापन तिलकनगर स्थित तेली समाज शिव मंदिर में हुआ, जहाँ विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच हरिद्वार के पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का महाभिषेक किया गया।

इस विशेष पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं और समाज बंधुओं के लिए तेली समाज के नोहरे में एक विशाल सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार लगाए गए थे और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय निवासियों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस विशाल और पवित्र आयोजन में प्रदेश भर से तेली समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here