Home latest हमारे स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता ने दुनिया को चौंकाया-सतीश पूनियां

हमारे स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता ने दुनिया को चौंकाया-सतीश पूनियां

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तिरंगा यात्रा आम जनमानस की यात्रा : डॉ. पूनियां

चंडीगढ़, रोहतक।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने रोहतक भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से दिनभर मुलाकात की।

इसके बाद रोहतक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सतीश पूनियां ने कहा कि, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को देश सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा आम जनमानस की यात्रा है और इस यात्रा में सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ भाजपा भी शामिल है। हरियाणा प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।

यहां उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सकारात्मक माहौल है, भारत की सेना आधुनिकतम हथियारों के साथ पूरी तरह सशक्त है और भाजपा की संगठनात्मक ताकत व तैयारियों को लेकर भी उन्होंने खुलकर चर्चा की।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि भारत की यह खूबी है कि चुनौती के समय जाति, पंथ, मजहम और राजनीतिक सियासत से ऊपर उठकर देश एकजुट हो जाता है और इसका संदेश पूरी दुनिया में जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की साख दो कारणों से है, एक है भारत का लोकतंत्र और दूसरा भारतीय सेना। हमारी सेना ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के तहत अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दुनिया को एक बार फिर से दिया है।

सतीश पूनिया ने कहा कि आज आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। कारगिल युद्ध के बाद ऑपरेशन सिंदूर सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर सटीक प्रहार करते हुए दुर्दांत आतंकियों सहित उनके ठिकानों को ध्वस्त किया है। भारत का यह पराक्रम दुनिया के सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तो वॉलीवुड भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्में बनाने में उत्सुकता दिखा रहा है।

डा. पूनिया ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी माताओं, बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने भाई का धर्म निभाते हुए ऑपरेशन सिंदूर पूरा किया।

डॉ. पूनिया ने कहा कि जो भारत कभी शत प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात करता था वहीं भारत अब निर्यात करने लगा है।

जल्द होगा जिला इकाइयों और मोर्चा का गठन

संगठनात्मक विषयों पर बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा में मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश मिलते ही जिला इकाईयों, मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होगा।

डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीतिक जमीन भाजपा के वैचारिक तौर पर पुख्ता जमीन हरियाणा में बनी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हरियाणा बीजेपी के विचार के रूप में विकसित होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version