लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। ज्योतिषी कहते हैं कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन-संपत्ति, सुख-शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण आँचल में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरू गायत्री चौराया स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम बुधवार से शुरू गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में वेदमाता गायत्री मंत्र जाप करते श्रद्धालु और अपने गुरु की आराधना करते पूजारी कैलाश पारीक पंडित आचार्य सुगनचंद पारीक व हस्तीमल उपाध्याय ने बताया कि गायत्री मंत्र का जाप व दूसरे दिन गुरु महाराज की विधिवत पूजा अर्चना और यज्ञ आयोजन आयोजन किया जाएगा।
आचार्य श्रीराम शर्मा मां भवतीदेवी शर्मा गुरु की आराधना इसी प्रकार मेवडा धाम अच्छीनाथजी महाराज मंदिर परिसर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर शिष्य गुरु की पूजा करेंगे। सियारामदासआश्रम व जोगेश्वरधाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें अनेक शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। शिष्य द्वारा गुरु की पूजा अर्चना गुरु आश्रम पहुंचकर गुरुजी दान दक्षिणा दी जाएगी पर विशेष पूजन किया जाएगा। सभी शिष्य अपने गुरु से मिलने का आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम मंदिर में विराजित गुरुओं की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
