गुर्जर समाज सुधार कमेटी ने की झगड़ा कुप्रथा पर रोक लगाने की मांग

0
224
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को सौंपा ज्ञापन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) गुर्जर समाज सुधार कमेटी द्वारा समाज मे चल रही सामाजिक कुप्रथा झगड़ा प्रथा की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट नरेन्द्र गुर्जर व सामाजिक कार्यकर्ता महावीर गुर्जर ने बताया कि जब कोई लड़का लड़की आपसी सहमति से बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से शादी कर लेते है तो समाज के पंच-पटेल लड़के के परिवार वालों पर सामाजिक दबाव बनाकर, मनमाने रूप से झगड़े के नाम पर लाखों रुपये की राशि तय कर देते है। तय झगड़ा राशि निर्धारित समय मे लड़के के परिवार को जमा करवानी पड़ती है। इस झगड़ा कुप्रथा के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए है,

उन्हें अपनी जमीन तक बेचकर झगड़ा राशि देनी पड़ती है,परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते है, परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी मापदंडों पर पिछड़ रहे है। आज इसी झगड़ा कुप्रथा पर रोक लगाने व झगड़ा प्रथा में शामिल लोगों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर गुर्जर समाज सुधार कमेटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुर्जर समाज सुधार कमेटी के नारायण भड़ाना, चांदमल गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर, चेनु कसाना, हरिलाल राक्षी, महावीर गुर्जर, महादेव चेची, कालू डाबला, शिवलाल सुल्तानगढ़, दुधाराम गुर्जर, गोपाल दुदला, हीरालाल, देबी लाल, भागचंद, कैलाश, रामलाल, ऊँकार, पन्ना, ईश्वर, देवराज गुर्जर सहित सैकड़ों समाज जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here