गुरलां में एनएच 758 की रोड लाइटें बंद, राहगीर और वाहन चालक परेशान

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के गुरलां आबादी क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 (NH 758) पर डिवाइडर पर लगी रोड लाइटें लंबे समय से बंद होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र के दौरान देवस्थान पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी अंधेरे में मार्ग तय करने में कठिनाई हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ खंभों पर लगी लाइटें बारी-बारी से ही टिमटिमा रही हैं, जिससे हाईवे पर लगभग अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा, हाईवे पर आवारा पशुओं के रहने और घूमने के कारण रात के समय हादसों का खतरा बढ़ जाता है। अंधेरे में चोरी की घटनाओं का भी जोखिम बढ़ गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरलां (मुजरास) टोल प्लाजा के जिम्मेदार और एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीण एनएचआई के प्रति नाराजगी जताते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here