लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संस्कृति, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम
गुप्त वृंदावन धाम, जयपुर में आयोजित हरे कृष्ण कल्चर कैम्प 2025 के दूसरे बैच का समापन एक भावपूर्ण एवं भव्य टैलेंट डे समारोह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय फादर डे के विशेष अवसर पर हुआ, जिससे यह दिवस और भी प्रेरणादायक बन गया।
इस समारोह में गीता श्लोक वाचन, भरत मिलाप नाटिका, कथक नृत्य, संकीर्तन, वाद्य यंत्र वादन, पालकी उत्सव और पुरस्कार वितरण जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथियों में शामिल रहे:
अभिषेक मिश्रा – डायरेक्टर, त्रिमूर्ति बिल्डर्स ग्रुप,पल्लवी मिश्रा डायरेक्टर फाइनेंस निम्स यूनिवर्सिटी एवं डायरेक्टर गीता ग्लोबल स्कूल, सत्यानारायण लाताला – एमडी, लाताला कंस्ट्रक्शन कंपनी, महेन्द्र सैनी – चेयरमैन व एमडी, माई ऐस ग्रुप, सुनील मनिहार जेम्स एंड डायमंड बिजनेस, अमितासना दास – अध्यक्ष, गुप्त वृंदावन धाम, अनन्त शेष दास – उपाध्यक्ष, गुप्त वृंदावन धाम
फादर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों को “पिता को पत्र” लेखन हेतु प्रेरित किया गया, जिनमें से कई पत्रों को पुस्तिका में प्रकाशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विमोचित पुस्तकें:
प्रेयर बुक और संस्कारिक कहानियों की पुस्तक — जो बच्चों को घर में ही वैदिक संस्कारों से जोड़ने में सहायक होंगी।
ऑनलाइन संस्कार कैम्प का भी किया आयोजन
गर्मियों की छुट्टी में घर बैठे ऑनलाइन पूरे देश भर से बच्चों को जोड़ा गया और सैकड़ो बच्चों को हमारे संस्कारों और संस्कृति से रूबरू करवाया
घोषित आगामी कार्यक्रम: 1.Heritage Fest 2025 – इंटर स्कूल प्रतियोगिता (जुलाई-अगस्त)
2. गीता प्रतियोगिता 2025 – राज्यस्तरीय गीता प्रतियोगिता
3. संस्कृति दर्शन यात्रा कृष्ण किड्स – स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा गुप्त वृंदावन धाम और अक्षय पात्र रसोई का भ्रमण
इस पूरे आयोजन का समन्वय गुप्त वृंदावन धाम के सांस्कृतिक सेवा विभाग द्वारा किया गया।
यह शिविर एक सफल प्रयास रहा भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सेवा, साधना और गीता के सिद्धांतों से जोड़ने का।
















































