लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (अवधेश सागर) उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस में गुलदाउदी की 38वीं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर जयपुर की संसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, सिंडिकेट सदस्य कुलपति कल्पना कटेजा ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे । आपको बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में 38 वर्षों से विश्वविद्यालय कैंपस में गुलदाउदी की प्रदर्शनी लगाई जाती है।

2 दिन चलेगी गुलदाउदी प्रदर्शनी
- राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि गुलदाउदी प्रदर्शनी 9 दिसंबर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी ।प्रदर्शनी के अंतिम दिन से पौधों की बिक्री शुरू होगी । इस बार गुलदाउदी की पौधों की कीमत डेढ़ सौ रुपए तय की गई है ,जो पिछले साल की तुलना में ₹50 अधिक है। आपको बता दें की सारी गुंडावली विश्वविद्यालय में कार्यरत बागवान ही करते हैं।

साल भर रहता है रुदौली गुलदाउदी प्रदर्शनी का इंतजार
राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के परिसर में आयोजित गुलदाउदी प्रदर्शनी का लोगों को साल भर इंतजार रहता है। इस दिन गुलदाउदी की विभिन्न प्रजातियों के पौधे आकर्षण का केंद्र होते हैं ।लोग खरीद कर घर पर ले जाना पसंद करते हैं और उसके लिए लोगों को कई बार कतार में भी लगना पड़ता है। मुख्य उद्देश्य लोगों को गुलदाउदी के प्रति और बागवानी के प्रति प्रेरित करना भी है।

















































