Home latest ग्रामीणों ने शराब के ठेके को हटवाने के लिए कलेक्ट्रेट पर किया...

ग्रामीणों ने शराब के ठेके को हटवाने के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली जिले से खबर (नवीन शर्मा)। ग्रामीणों ने बताया कि हिंडौन के कोटरी गांव की आबादी के बीचों बीच बने शराब के ठेके को हटवाने के लिए आज ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल व मंदिर के पास बनी शराब की दुकान से आए दिन झगड़े होने महिलाओं से छेड़छाड़ लूट तथा जबरदस्ती से दुकानदारो से मारपीट की घटनाएं होती रहती है ,
तथा बदमाश आए दिन फायरिंग की घटनाएं करते हैं कल ही एक महिला के साथ भी फायरिंग की,
फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग भी की,
इसको लेकर आज सैकड़ों कोटरी के ग्रामीणों ने विराध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर से शराब के ठेके को तुरंत हटाने की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version